Tuesday, October 20th, 2026

सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट’ का ट्रेलर आउट, 26 मार्च को होगा फिल्म का प्रीमियर


‘दंगल’ और ‘बधाई हो’ में काम कर चुकीं सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘पगलैट’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। सान्या ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा है, "इस तरह के फैमिली इवेंट भी होते हैं। ‘पगलैट’ का प्रीमियर 26 मार्च को होगा।" पहली नजर में समझ आता है कि यह कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो पति की मौत के बाद बगावती तेवर अपनाती है। ट्रेलर के आखिर में सुनाई देता डायलॉग ‘जब लड़की लोग को अक्ल आती है, तो सब उसे पगलैट कहते हैं।’ इसका मैसेज बताया जा रहा है। उमेश बिष्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के अलावा आशुतोष राणा, रघुवीर यादव और शीबा चड्ढा की अहम भूमिका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय